Jamshedpur News: प्रिंस खान गिरोह के आकश ने आर्म्स एक्ट केस में दी डिस्चार्ज अर्जी
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: कारोबारी हरेराम सिंह के घर फायरिंग में फरार प्रिंस खान के सहयोगी आकाश सिंह की ओर से अधिवक्ता ने एडीजे-6 की अदालत में अर्जी दी गई है। इसमें आकाश सिंह को आर्म्स एक्ट मामले में निर्दोष बताया है। बचाव पक्ष अधिवक्ता ने अर्जी में कहा कि पुलिस ने आकाश सिंह को बेवजह आर्म्स एक्ट केस में आरोपी बनाया है, क्योंकि 2 नवंबर को बस स्टैंड के पास से पिस्तौल व गोली बरामद होने के दौरान आकाश सिंह जेल में था। पुलिस ने आकाश को 29 अक्तूबर को फायरिंग केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इधर, अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत में 14 सितंबर निर्धारित हुआ है। मालूम हो कि सीतारामडेरा के भुइयांडीह स्थित हरेराम सिंह के घर पर 10 अक्तूबर 2025 को अपराधियों ने रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने हरेराम सिंह के घर फायरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.