Jamshedpur News: प्रयत्न संस्था ने झुग्गी-झोपड़ियों के जरूरतमंदों के बीच किया भोजन वितरण
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। समाज के वंचित व उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए कार्यरत 'प्रयत्न संस्था' द्वारा शहर की झुग्गी-झोपड़ियों और बस्तियों में विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य असहाय, गरीबों और बच्चों तक पौष्टिक भोजन पहुंचाना था।कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों, वृद्धों व बच्चों को गरिमापूर्वक ताजा भोजन वितरित किया तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा कि भूख एक अभिशाप है और समाज की प्रगति तब तक अधूरी है जब तक हर नागरिक दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करे। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखेगी।इस आयोजन से बस्तियों के लोगों में उत्साह देखा गया और स्थानीय नागरिकों ने संस्था की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.