जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की मासिक बैठक बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के 31 अक्टूबर को जमशेदपुर आगमन एवं स्वागत तथा दिसंबर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ तैयारियां करने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्टी संगठन को जिला, प्रखंड एवं स्थानीय स्तर पर मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया। जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष अजय कुमार न...