जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में प्रकृति पर्व करम (करमा) को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भादो महीने के आगमन के साथ ही करम पर्व ने दस्तक दे दी है। इस वर्ष यह पावन पर्व 22 सितंबर को पूर्ण पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।त्योहार को लेकर श्रद्धालुओं ने संयम, श्रद्धा और भक्ति भाव का पालन शुरू कर दिया है। सीतारामडेरा, मानगो-शंकोसाई, एग्रिको, कदमा और बारीडीह सहित कई क्षेत्रों के करम अखड़ों में आदिवासी उरांव समाज और अन्य मूलवासी संगठनों की विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इनमें पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जावा उठाव की रूपरेखा तय की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आदिवासी समाज ने मनाया गोमहा पर्व, घर-घर बना जिल पीठा सीतारामडेरा उरांव समाज समि...