Jamshedpur News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26, 2026-27 के लिए आवेदन 31 तक
जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: राज्य सरकार की ओर से आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक भरे जा सकेंगे। ये आवेदन वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 दोनों के लिए भरे जा सकते हैं। ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन है। खास तौर से राज्य के बाहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आवेदन भरने की तिथि बढ़ाई गई है। राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त की ओर से इस आशय का निर्देश जारी किया गया है। इसके आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिला में भी सूचना प्रकाशित कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.