जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। छठ महापर्व को देखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों के निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी ली।पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने विधायक को बताया कि कुंवर सिंह मैदान में दो अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों एवं अन्य मैदानों में भी घाटों का निर्माण कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में परेशानी न हो। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद बीडीओ सुमित प्रकाश को दीपावली के बाद तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: -छठ पर्व लोक आस्था ,पवित्रता और सूर्य उपासना का पावन पर्व : मंत्री - - पूर्...