जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी और युरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत 15 और 16 अक्तूबर को पोटका के धतकीडीह उत्क्रमिक मध्य विद्यालय और महुलडीह के विकास भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के निवासियों का सभी तरह से स्वास्थ्य जांच हो सके। रेड क्रॉस ने आसपास के ग्रामीणों से जरूरत के अनुसार शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है। इधर, शनिवार को रेड क्रॉस द्वारा संचालित 6 दिवसीय सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी से कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से हर जरूरतमंद की मदद को तत्पर रहें व रेड क्रॉस के मानवता की सेवा के सिद्धान्त को प्रतिपादित करें। यह भी पढ़ें- Auraiya News...