जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान से ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 22 सितम्बर को पोटका के नान्दुप ग्राम में किया जायेगा। शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी, के चिकित्सक एवं सहयोगी टीम द्वारा ग्रामीणों का इलाज ही नहीं बल्कि मौसम के अनुसार स्वास्थ्य जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आदतों के प्रति जागरूक भी किया जायेगा। शिविर के दौरान नेत्र चिकित्सा हेतु मोतियाबिन्द ऑपरेशन योग्य मरीजों के चयन के साथ उन्हें नेत्र शिविर में निशुल्क ऑपरेशन एवं जरूरत के अनुसार चश्मा भी उपलब्ध कराया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों से जु...