जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- पटमदा और पोटका में आयुष ग्राम कैंप Jamshedpur News: जमशेदपुर । जिला आयुष समिति , पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के द्वारा पटमदा प्रखंड के पटमदा, लावा, माचा एवं पोटका प्रखंड के पोटका,हैसलबिल, शंकरदा गांव में आयुष ग्राम कैंप का आयोजन किया गया । आयुष विभाग द्वारा लगाए गए इस कैंप में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच कर होम्योपैथिक दवाई का निशुल्क वितरण किया गया । कैंप में पटमदा प्रखंड में कुल 391 रोगी तथा पोटका प्रखंड में कुल 299 रोगियों की चिकित्सा की गई साथ ही औषधीय पौधों की पहचान एवं उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई तथा औषधिय पौधों को ग्रामीणों के बीच बांटा गया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित के देखरेख में यह कार्यक्रम चलाया गया । जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हमारे आसपास कई तरह के औषधी...