Jamshedpur News: पोटका और चाकुलिया में 14.12 करोड़ से होगा चार भवनों का निर्माण
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जिले के पोटका और चाकुलिया प्रखंडों में 14 करोड़ 12 लाख से अधिक की लागत से चार भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें दो बहुद्देश्यीय भवन और दो निरीक्षण भवन शामिल हैं। ये भवन जिला परिषद बनवाएगी। दोनों प्रखंडों में एक-एक बहुद्देश्यीय भवन और एक-एक निरीक्षण भवन का निर्माण कराया जाना है। इन भवनों को तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है, हालांकि प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पंचायती राज विभाग के पास आवेदन किया गया है। दिक्कत यह है कि डेढ़ साल पहले ही तकनीकी स्वीकृति मिली थी, प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर अब चिट्ठी शुरू हुई है। चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में निरीक्षण भवन और बहुद्देश्यीय भवन का निर्माण प्रस्तावित है। निरीक्षण भवन की लागत दो करोड़ 31 लाख 88 हजार, 200 रुपये आएगी। वहीं पर बहुद्देश्यीय भवन के निर्माण की भी योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.