जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: पटमदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सोमवार को पोखुरिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएलवी निताई चन्द्र गोराई ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को प्राधिकार की कार्यप्रणाली एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि एलएडीसी रंजना पांडे ने बाल विवाह, बाल श्रम, गुड टच-बैड टच, पीड़ित मुआवजा योजना, पॉक्सो एक्ट और बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। कार्यक्रम में करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए स्थानीय पीएलवी या जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई। इस दौरान एक पीड़िता के घर जाकर कानूनी सहायता के संबंध में परामर्श भी दिया गया। मौके पर पीएलवी सुनीता झा, गीता रानी दास,...