Jamshedpur News: पेनाल्टी शूटआउट में तुंगबुरु एफसी ने माझी एफसी को हराया, बनी चैंपियन
जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड के जोड़सा गांव स्थित पांडुगोड़ा मैदान में मंगलवार को एसएससी क्लब जोड़सा की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कोई परिणाम नहीं निकला। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें तुंगबुरु एफसी ने माझी एफसी को एक गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान नवीन सिंह मुख्य अतिथि तथा शिक्षाविद् पंचानन दास और वार्ड सदस्य देवेंद्र कुंभकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कमेटी की ओर से विजेता तुंगबुरु एफसी को 9 हजार रुपये और उपविजेता माझी एफसी को 7 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर रही जोजोडूंगरी और चौथे स्थान पर रही एलजी साइगो की टीम को 4-4 हजार रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.