Jamshedpur News: पूजा में नगर परिषद की गलियों से अंधेरा दूर करने में जुटीं पार्षद
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गापूजा के दौरान जुगसलाई की गलियों से अंधेरा दूर करने की कवायद शुरू हो गई। सोमवार को जुगसलाई नगर परिषद की वार्ड नंबर 20 की पार्षद नेहा सिंह की पहल से 12 जगह पर नया स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ महीनों से बंद 7-8 स्ट्रीट लाइट की मरम्मत हुई है। इससे पूजा के दौरान क्षेत्र जगमग रहेगा और देर रात भी लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। लाइट लगवाने और बनवाने में बंटी सिंह, सूरज प्रताप, मोनू सोनकर, सूरज वर्मा व क्षेत्र के अन्य युवाओं ने योगदान दिया। वहीं, जुगसलाई के अन्य वार्डो में स्ट्रीट लाइट मरम्मत और नया लगाने का अभियान शुरू है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दस टीमें कर रही काम, फिर भी गलियों में अंधेरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.