Jamshedpur News: पूजा को लेकर सुरक्षा जांच में आरपीएफ ने डेढ़ दर्जन को पकड़ा
जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूजा के भीड़ और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने स्टेशन और ट्रेनों में जांच बढ़ा दी है इससे रेलवे प्रावधान के खिलाफ यात्रा करने वालों और गंदगी फैलाने वालों को पकड़कर जुर्माना वसूलने का अभियान शुरू है। बताया जाता है कि गुरुवार को टाटानगर के जवानों ने रेलवे एक्ट उल्लंघन के आरोप में महिला व दिव्यांग बोगी से पुरुष एवं स्वस्थ यात्री, लाइन पार करने वाले 17 लोगों को पकड़कर अदालत में पेश किया था, जो जुर्माना देकर रिहा हुए। इसके अलावा विभिन्न मामलों के फरार आरोपी को भी जवानों ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.