जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- पूजा में यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूजा के दौरान टाटानगर स्टेशन पोर्टिको में एक एंबुलेंस स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम के साथ 24 घंटे उपलब्ध होगी, ताकि, भीड़ के दौरान यात्रियों व अन्य को समय से चिकित्सा सेवा मिल सके। दूसरी ओर, टाटानगर स्टेशन के टीओपी चौक पर फायर बिग्रेड की दमकल गाड़ी रहेगी। यात्री सुरक्षा को चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने टाटानगर रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ. के मुर्मू को जिला स्वास्थ्य विभाग की मदद से स्टेशन पर 24 घंटे एक एंबुलेंस रखने का आदेश दिया था। रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को पत्र देकर एंबुलेंस मांगा है। सीएमएस के अनुसार, 15 अक्तूबर से स्टेशन पर एंबुलेंस रखने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि रेलवे अस्पताल में भी 24 घंटे दो एंब...