Jamshedpur News: पूजा कमेटियों की 7 सूत्री मांग, नाला-सफाई और पानी पर जोर
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से मिला। वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता और महासचिव ललन यादव के संयुक्त नेतृत्व में कमेटियों को नागरिक सुविधाएं दिलाने का 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। वरीय उपाध्यक्ष सौरभ विष्णु ने कहा कि मानगो क्षेत्र की अधिकांश दुर्गा पूजा समितियां नगर निगम क्षेत्र में आती हैं। पूजा के दौरान नालियों और पंडालों के आसपास नियमित सफाई तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जरूरी है। खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की भी जरूरत है। महासचिव ललन यादव ने कहा कि 15 सितंबर को डीसी और एसएसपी को 34 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बाद संबंधित विभागों को कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं। उन्होंने आजादनगर की दीपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.