जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से मुलाकात की। वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं महासचिव ललन यादव के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूजा कमिटियों को आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मौके पर समिति के वरीय उपाध्यक्ष सौरभ विष्णु ने कहा कि मानगो क्षेत्र की अधिकांश दुर्गा पूजा समितियां नगर निगम क्षेत्र में आती हैं। पूजा के दौरान नियमित नालियों की सफाई, पंडालों के आसपास नियमित सफाई तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की जरुरत है। इसके साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जरुरत भी है。

मांग पत्र और समस्याएं महासचिव लल...