Jamshedpur News: पुस्तक जमुई टू टाटानगर के प्रकाशन पर प्रदीपचंद्र का सम्मान
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: बदलाव संस्था की ओर से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीपचंद्र केशव की पुस्तक जमुई टू टाटानगर के प्रकाशन के उपलक्ष्य में लक्ष्मीनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक आनंद बिहारी दुबे ने प्रदीपचंद्र केशव को सम्मानित कर पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। दुबे ने नई पुस्तक के प्रकाशन की सराहना करते हुए स्वयं पुस्तक खरीदी और लोगों से भी खरीदकर पढ़ने तथा लेखक का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदीपचंद्र केशव ने पुस्तक लिखने के उद्देश्य और इससे जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम को नरेन्द्र कुमार, एसपी सिंह, साहित्यकार अशोक शुभदर्शी, राजेश कुमार और संजय कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन सतीश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अशोक शर्मा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.