Jamshedpur News: पुलिस लाइन के टावर में चढ़ा सिपाही, चला हाई वोल्टेज ड्रामा
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: गोलमुरी पुलिस लाइन परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सिपाही परिसर स्थित एक टावर में चढ़ गया। सूचना पाते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान उसके साथी मौके पर पहुंचे और उसे समझाया जिसके बाद सिपाही टावर से नीचे उतर गया। घटना बुधवार दोपहर 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार सिपाही बाबूलाल नशे की हालत में था। बाबूलाल ने बताया कि वह अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहा है इसलिए उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। इन्हीं सब कारणों से वह टावर पर चढ़ गया था। इसके अलावा उसने विभाग पर भी वेतन रोकने का आरोप लगाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.