Jamshedpur News: पुलिस पर हमला करने के आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसूडीह के राहरगोड़ा चौक पर मारपीट, सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपी मोहन भगत, प्रभु शेखर भगत, मीना देवी उर्फ मीना क्रिस्टोफर एवं अजय कर्मकार गुरुवार को एडीजे की अदालत से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए। 6 फरवरी 2022 को तत्कालीन परसूडीह थाना प्रभारी विमल किण्डो ने 25 नामजद समेत 150 से 200 अज्ञात के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया था। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने इस दौरान पुलिस पर पथराव किया था। जिससे कई महिला व पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.