जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: बिष्टुपुर डीडी बार के पास पुलिस पर हमला करने के आरोपी राघवेंद्र व गणेश मछुआ की जमानत अर्जी पर सुनवाई केस डायरी आने पर होगी। एडीजे की अदालत में दोनों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए पुलिस से केस डायरी मांगा है। विश्वनाथ मंडल एवं अन्य के खिलाफ बिष्टुपुर थाना के सिपाही ने 2 जुलाई को मामला दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार हिमांशु की हत्या में बीच बचाव करने पर अपराधियों ने जवान और अधिकारी पर हमला किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...