Jamshedpur News: पुलिस जवानों के अभाव में टल गया भुइयांडीह में घर तोड़ने का अभियान
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: पुलिस कर्मियों के अभाव में भुइयांडीह में नदी किनारे बने 145 घरों को तोड़ने का अभियान गुरुवार को टल गया। जमशेदपुर के सीओ सह अभियान के वरीय दंडाधिकारी मनोज कुमार और दो अन्य मजिस्ट्रेट बनाये गये राजस्व कर्मचारी अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों का इंतजार करते रह गये। बाद में उन्हें बताया गया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी नहीं हैं। अधिकांश जवान श्रावणी मेला में देवघर भेजे गए हैं। इससे पूर्व गत चार अगस्त को मानगो के बैकुंठनगर व ओल्ड पुरुलिया रोड में नदी किनारे के 16 घरों को तोड़ने का अभियान इसी वजह से टल गया था। दोनों अंचलों में कुल 161 घरों को तोड़ने का अभियान एनजीटी के आदेश के आलोक में क्रियान्वित होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.