Jamshedpur News: पुलिस की लापरवाही से चोरी के आरोपी को मिली जमानत
जमशेदपुर, जुलाई 12 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा पुलिस की लापरवाही के कारण बाइक चोरी के आरोपी तरणजोत सिंह को बुधवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से जमानत मिल गई। अदालत में आरोपी की ओर से अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने जमानत अर्जी देकर पुलिस द्वारा समय पर आरोपपत्र दाखिल न करने का मामला उठाया था। अदालत ने आरोपी की अर्जी मंजूर कर दी। बताया जाता है कि सिदगोड़ा पुलिस ने 5 मई को चोरी की बाइक के साथ तरणजोत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कांड संख्या 61/26 में 60 दिनों की अवधि पूरी होने तक पुलिस आरोपपत्र दाखिल नहीं कर सकी। बचाव पक्ष ने इसी लापरवाही का लाभ उठाते हुए जमानत की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.