जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: मानगो-डिमना रोड बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने करीब 10 से 12 दुकानों को निशाना बनाया। बदमाश पूरी रात बाजार की गलियों में घूमते रहे और एक-एक कर दुकानों के ताले तोड़ते हुए नकदी व कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले, बिखरा सामान और खाली गल्ले देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते बाजार में व्यापारियों की भीड़ जुट गई और आक्रोश फैल गया। जिन दुकानों में चोरी हुई, उनमें श्याम जनरल स्टोर, विष्णु भंडार, मां वैभव वैष्णो मेडिकल, मनोज केजरीवाल हार्डवेयर, रामाज्ञा आटा चक्की, राधा कृष्ण ट्रेलर और शुभम स्टोर समेत कई अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: रातभर बाजार में घूमते रहे चोर, एक-एक कर 12 दुकानों के तोड़े ताले दुकानदारों के अनुसा...