जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: पुलिस कर्मियों के अभाव में आज से भुइयांडीह में नदी किनारे बने 145 घरों को तोड़ने का अभियान टल सकता है। जमशेदपुर के सीओ सह अभियान के वरीय दंडाधिकारी मनोज कुमार और दो अन्य मजिस्ट्रेट बनाये गये राजस्व कर्मचारी अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों का इंतजार कर रहे हैं। इससे पूर्व गत चार अगस्त को मानगो के बैकुंठनगर व ओल्ड पुरुलिया रोड में 16 घरों को तोड़ने का अभियान इसी वजह से टल गया था। दोनों अंचलों में कुल 161 घरों को तोड़ने का अभियान एनजीटी के आदेश के आलोक में क्रियान्वित होना है। परंतु जिला से अधिकांश पुलिसकर्मियों के श्रावणी मेला में देवघर जाने की वजह से यह समस्या पैदा हो गई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: घर तोड़ने को नहीं मिली पुलिस, शुरू नहीं हो सका अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...