Jamshedpur News: पुलिस अस्पताल को मिला नि:शुल्क दंत चिकित्सक
जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस अस्पताल में अब पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से दंत चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। डॉ. सोनी कुमारी ने पुलिस अस्पताल में नि:शुल्क दंत चिकित्सा सेवा देने के लिए एसएसपी के समक्ष आवेदन दिया था। उनके आवेदन पर एसएसपी ने अनुमति प्रदान कर दी है। डॉ. सोनी अब नियमित रूप से पुलिस अस्पताल में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के दांतों की जांच व इलाज करेंगी। इसके लिए वह किसी तरह का अनुदान, मानदेय या यात्रा भत्ता नहीं लेंगी। पुलिस अस्पताल में दंत चिकित्सक की सुविधा मिलने से पुलिसकर्मियों को दांतों से संबंधित इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पुलिस अस्पताल में अब मुफ्त दंत चिकित्सा सेवा सेवा शुरू होने से पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.