Jamshedpur News: पुलिसकर्मी बन केस मैनेज कराने का झांसा, 25,600 की ठगी, दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: आरवीएस एकेडमी के पास रहने वाले एक व्यक्ति से केस मैनेज कराने का झांसा देकर 25,600 रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी गुहा और इम्तियाज खान के रूप में हुई है। घटना 10 सितंबर की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को केस में फंसाने और उससे बचाने का झांसा दिया था। इसके बाद उसे गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलर्स के पास बुलाया गया। वहां आरोपियों ने केस से बचाने की धमकी देते हुए पीड़ित से 25,600 रुपये, मोबाइल फोन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ले ली। घटना के बाद पीड़ित ने एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर छापेमारी कर दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.