Jamshedpur News: पुराने मामले में वारंटी विक्रम गोस्वामी गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी विक्रम गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार विक्रम गोस्वामी लाल बिल्डिंग गाढ़ाबासा का निवासी है। लंबे समय से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत फरार आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.