Jamshedpur News: पीएम मॉल पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई शुरू
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया है। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को टाटा स्टील के अधिकारियों, लैंड डिपार्टमेंट की टीम और सरकारी कर्मचारियों ने मॉल परिसर में जमीन की मापी की। इस दौरान जमीन की लंबाई-चौड़ाई के साथ कुल क्षेत्रफल की भी जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ हिस्सों को सील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि टाटा स्टील ने पीएम मॉल को किराये पर जमीन दी थी। हालांकि, जमीन का किराया और सेस का भुगतान नहीं किए जाने के कारण बकाया राशि बढ़कर 223 करोड़ रुपये हो गई। मामला न्यायालय पहुंचने के बाद हाईकोर्ट ने टाटा स्टील के पक्ष में फैसला सुनाया और पीएम मॉल को 15 दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करने का आदेश दिया था।नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.