Jamshedpur News: पीएमश्री के 74 छात्रों ने एनएमएल में सीखी अनुसंधान की बारीकियां
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीएसआईआर-एनएमएल में जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के 8वीं कक्षा के 74 विद्यार्थियों और 4 शिक्षकों के लिए भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2026 से हुई। इसके बाद निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने दैनिक जीवन में धातुओं और खनिजों के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला की विभिन्न अनुसंधान सुविधाओं का भ्रमण किया और वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान डीआईवाई गतिविधियों, वाटर स्प्लिटिंग के वैज्ञानिक प्रदर्शन और विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और अनुसंधान के प्रति रुचि जागृत करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.