जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसूडीह के पिपला में स्वर्णरेखा नदी के तराई इलाके में अवैध शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई में करीब 50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाले उपकरण और अन्य सामग्रियों की भी जांच की गई। मिले सुराग के आधार पर कच्चा माल आपूर्ति करने वालों के ठिकानों पर भी छानबीन शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पिपला में पुलिस की छापेमारी, 50 लीटर अवैध शराब जब्त, एक हिरासत में थाना पुलिस ने कहा कि स्वर्णरेखा नदी किनारे अवैध...