जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंटेनर यार्ड स्थित पास्ता साइडिंग के पास पुलिस ने दो देसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आफताब की हत्या का बदला लेने के लिए हथियार लेकर घूम रहे थे। गिरफ्तार युवकों में अयान आलम (18), सादिक आलम (19) और एक नाबालिग शामिल हैं। अयान, आफताब का बेटा है। आफताब की पिछले दिनों बर्मामाइंस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, अयान पिता की हत्या का बदला लेने की साजिश रच रहा था। तीनों कैरेज कॉलोनी की मुस्लिम बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की है।

पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, 19 अक्तूबर की शाम एसएसपी को सूचना मिली ...