जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: पोटका। प्रखण्ड के हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत स्थित रंकणी मंदिर परिसर में पंद्रहवीं वित आयोग योजना जिला परिषद निधि से निर्मित सौर्य उर्जा जलमीनार का उदघाटन शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि पोटका अंश 12 के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल के द्वारा नवनिर्मित जलमीनार का उदघाटन नारियल फोड़कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मां रंकिणी मंदिर के श्रद्धालुओं एवं आसपास ग्रामीणों की मांग पर जलमीनार योजना स्थापित कर शुरू किया गया। जलमीनार शुरू होने से पानी समस्या का हल होगा। इस अवसर पर मन्दिर समिति के पदाधिकारी सह पुजारी दिनेश कर,सूरज मोदक,रमेश मोदक, दीपू नंदी, अप्पू सूत्रधार, राज मोदक, बापन साहू, रवि मोदक, आशीष मोदक, प्रकाश मोदक, श्यामल मोदक, प्रिंस नायक सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...