Jamshedpur News: पार्किंग के दौरान नाली में घुसी कार, तीन लोग बचे
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के प्लाजा मार्केट के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे पार्किंग के दौरान एक कार नाली में जा घुसी। घटना में कार सवार पुरुष, महिला और बच्चा बाल-बाल बच गए। किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को नाली से बाहर निकाला गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक प्लाजा मार्केट के पास कार पार्क करने की कोशिश कर रहा था। सड़क के दोनों ओर घास और बीच में नाली होने के कारण चालक को नाली दिखाई नहीं दी। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नाली में जा घुसा। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।कार में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। लोगों ने मिलकर कार को धक्का दिया और काफी प्रयास के बाद उसे नाली से बाहर निकाला। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.