Jamshedpur News: पारिवारिक विवाद के बाद खरकई नदी में कूदी नाबालिग, युवक ने कूदकर बचाया
जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: आदित्यपुर स्थित खरकई पुल पर शनिवार दोपहर नाबालिग ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पीछे से एक युवक भी नदी में कूद गया। युवक की तत्परता से नाबालिग को डूबने से बचा लिया गया, लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण दोनों पुल के पिलर के पास फंस गए। इसके बाद उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घटना की सूचना पर आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना से सुरक्षा उपकरण मंगवाए और नदी में फंसी नाबालिग को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत के बाद नाबालिग को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.