Jamshedpur News: पारा मेडिकल के छात्रों ने छात्रावास की मांग की
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- Jamshedpur News: पारा मेडिकल स्टाफ एसोशिएशन के अध्यक्ष रामवृक्ष महतो ने कहा कि 15 वर्ष से एमजीएमएमसीएच जमशेदपुर में स्थान ही चयनित नही हुआ है। इसको लेकर वे लोग सचिवालय रांची में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य के पुराने तीन मेडिकल कॉलेजों में वर्ष 2006 से पारा मेडिकल कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें छात्रों की बुनियादी मांग में से एक छात्रावास था। इसको लेकर वर्ष 2013 में भूख हड़ताल एवं अनेकों आंदोलन किए गए। उसके बाद वर्ष 2015 में आधारभूत संरचना बनाने की स्वीकृति मिली। वर्ष 2024 में एसएमएमसीएच धनबाद एवं 2026 में रिम्स में छात्रावास की व्यवस्था को लेकर सरकार की पहल का संगठन ने स्वागत किया तथा सरकार से आग्रह किया कि शेष समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाए। यह भी पढ़ें- Palamu News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.