Jamshedpur News: पारडीह: वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमले में चार पर केस
जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक के पास एनएच-33 पर सोमवार को सड़क किनारे खड़े वाहनों पर लाल पर्ची चिपकाने के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चार-पांच लोगों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। विरोध करने पर एक सहायक आरक्षी के हाथ-पैर में लकड़ी के फट्टे से वार किया गया। सहायक आरक्षी सहदेव भकत घायल हो गए। उनका एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया। उलीडीह शिव मंदिर के निकट रहने वाले सुशील शर्मा, बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) निवासी राजकुमार मंडल, एक ट्रक चालक व एक अज्ञात पर यातायात थाना मानगो के सहायक अवर निरीक्षक अमरेश कुमार ने मानगो थाने में केस दर्ज कराया。
लाल पर्ची लगाने का विरोध कर किया हमला सुंदरवन फेज-1 के सामने गुलाम अंसारी के गैरेज के पास एक ट्रक पर ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.