Jamshedpur News: पांचवीं बार भी बस स्टैंड की बंदोबस्ती को एक भी आवेदन नहीं
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: भुइयांडीह स्थित बस स्टैंड की बंदोबस्ती के लिए किसी ने टेंडर नहीं भरा। मंगलवार को दो बजे तक इसके लिए समय दिया गया था। तीन बजे खुली बोली से इसकी बंदोबस्ती का कार्यक्रम था। जमशेदपुर अक्षेस ने इसकी न्यूनतम बोली दो करोड़ 18 लाख रुपए तय की है। इस वित्तीय वर्ष में पांचवीं बार इसका टेंडर निकला गया था। हालांकि किसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। पूर्व में इसकी पार्किंग बंदोबस्ती हासिल करने वालों का कहना है कि दर काफी अधिक है। इतने पैसे में लेने पर घाटा तय है। इसलिए कोई ठेकदार इसमें रुचि नहीं ले रहा है। इसका पहला ठेका 2017-18 में 78 लाख में हुआ था। तब से हर साल 10 प्रतिशत की दर से राशि बढ़ते-बढ़ते अब 218 करोड़ पहुंच गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.