Jamshedpur News: पर्स छिनतई मामले में एक युवक हिरासत में, दूसरे आरोपी की तलाश तेज
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित स्पंद अस्पताल के पास महिला से पर्स और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। नवतेज नामक युवक से घटना में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि भानु गोप की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के बाद घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नवतेज तक पहुंचा गया। गौरतलब है कि 13 जुलाई की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल, घर की चाबी और जरूरी दस्तावेज से भरा पर्स छीन लिया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्पंद अस्पताल के पास महिला से पर्स और मोबाइल की छिनतई, 10 हजार नकद लेकर बदमाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.