Jamshedpur News: परसूडीह में युवक ने लगाई फांसी
जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: परसूडीह के नामोटोला में मंगलवार देर रात अभिरुप दास (19) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के समय उसकी मां कमरे में पहुंचीं, तो उसे पंखे से लटका पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परसूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभिरुप काफी समय से नामोटोला स्थित अपने नानी के घर पर रह रहा था। उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.