Jamshedpur News: परसूडीह में बंद घर के ताले तोड़ डेढ़ लाख के गहने चोरी
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: परसूडीह के आसनबनी रोड में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख के गहने समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना छह अक्तूबर की बताई जा रही है। मकान मालिक श्याम कुमार मिश्रा ने मामले को लेकर परसूडीह थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार मिश्रा परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने मकान में ताला लगा दिया था। काम पूरा होने के बाद जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था। परिजनों ने जब कमरों की जांच की तो अलमारी समेत अन्य जगहों पर रखे गहने और कई सामान गायब मिले। जांच के बाद चोरी हुए गहनों की कीमत करीब डेढ़ लाख आंकी गई। इसके बाद श्याम कुमार ने घटना की सूचना परसूडीह पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.