जमशेदपुर, जुलाई 10 -- Jamshedpur News: शहर के परसूडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह में बुधवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रोहित मुंडा (27) के रूप में हुई है। इधर, गुरुवार सुबह मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर परसूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार रोहित मुंडा बुधवार शाम सालगाझुड़ी में अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने साथियों से विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर प्राथमिकी विवाद के बाद रोहित वहां से एक युवक की बाइक लेकर अपनी बस्ती बांधडीह पहुंच गया। इसके बाद बा...