Jamshedpur News: परसूडीह में घर-घर से कचरा उठाव की शुरुआत कल से
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: ग्राम पंचायत स्वच्छ मिशन के तहत परसूडीह के बामनगोड़ा काली मंदिर के पास बुधवार से घर-घर से कचरा उठाव की शुरुआत होने वाली है। जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र में आने वाले इस पंचायत क्षेत्र में इस योजना का यह दूसरा चरण है। यह काम वहां की नव युवक सेवा समिति करेगी। समिति ने अपना हेल्फलाइन नंबर भी जारी किया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित किया गया है जिसमें सभी स्थानीय लोगों से सहभागिता की अपील की गई है। जमशेदपुर प्रखंड में बागबेड़ा कॉलोनी ऐसी पहली पंचायत है जहां पर घर-घर कचरा उठाव का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। यहां के सभी घर वाले हर महीने 100 रुपए जमा कर रहे हैं जिससे वहां का कचरा वाहन संचालित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.