जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: परसूडीह में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर के एक कथित आपूर्तिकर्ता अक्षय को पकड़ा है। उसे परसूडीह थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उससे ब्राउन शुगर की आपूर्ति के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है कि तीन नवंबर की रात परसूडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ था। वहीं, पुलिस को देखकर दुबराज किस्कू फरार हो गया था। इस मामले में परसूडीह थाने में धानो हा...