Jamshedpur News: परसूडीह कृषि बाजार समिति 30 से अधिक दुकानदारों को देगी नोटिस
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।परसूडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति किराया नहीं देने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। समिति 30 से अधिक दुकानदारों को नोटिस देने जा रही है। समिति के अनुसार, दुकानदारों पर 20 लाख रुपये से अधिक किराया बकाया है। नोटिस के बावजूद भुगतान न करने वालों पर प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले समिति ने नोटिस जारी कर मुख्य बाजार प्रांगण, जुगसलाई, परसूडीह और हल्दीपोखर बाजार की दुकानों, गोदामों, ट्रॉली शेड और अन्य परिसंपत्तियों का किराया नई दर से जमा करने को कहा था। दुकानदारों ने बाजार समिति पर बिना पूर्व सहमति के किराया बढ़ाने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.