Jamshedpur News: परसुडीह में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसूडीह की सरजामदा पुरानी बस्ती निवासी राज गोप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राज का शव घर पर गमछा से लटका पाया गया। परिजनों ने सूचना पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, राज कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। संभवत: इसी कारण से उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.