जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो के एनएच किनारे स्थित परमेश्वर कॉलोनी में शनिवार सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। करीब 50 घरों में बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के कार्यपालक अभियंता कपिल तिग्गा ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के केबल को शिफ्ट करने का काम चल रहा था। इसी वजह से बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती की सूचना पहले ही लोगों को दे दी गई थी, लेकिन केबल शिफ्ट करने के कार्य में अपेक्षा से अधिक समय लग गया। इस कारण आपूर्ति बहाल होने में विलंब हुआ और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...