Jamshedpur News: पथ निर्माण विभाग 18 सड़क, पुल-पुलिया की मरम्मत कराएगा
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। जिले की 18 सड़कों की मरम्मत के लिए पथ निर्माण विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल ने टेंडर निकाला है। इसे साधारण मरम्मत नाम दिया गया है। इन 18 सड़कों, पुल-पुलिया की मरम्मत व नाली निर्माण पर कुल चार करोड़ 70 लाख की लागत आएगी। एक सड़क की मरम्मत पर 10 से लेकर 50 लाख तक खर्च होंगे। मरम्मत के लिए 60 से 120 दिन की अवधि तय की गई है।
निविदा प्रक्रिया शर्तों के अनुसार, सात अगस्त से निविदा प्रपत्र की बिक्री शुरू होगी, जो 19 अगस्त तक जारी रहेगी। 20 अगस्त को 3 बजे अपराह्न तक टेंडर के पेपर जमा लिए जाएंगे। उसी दिन साढ़े तीन बजे टेंडर खोले जाएंगे। पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण सह कार्यपालक अभियंता की ओर से यह टेंडर निकाला गया है।
सड़कों की सूची इन सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत जिन सड़कों की मरम्मत करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.