जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसूडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में शुक्रवार रात पत्नी से विवाद के बाद रवि पात्रो ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात किसी बात को लेकर रवि का पत्नी से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद घर के अंदर उसने आत्महत्या कर ली। देर रात पत्नी बच्चों के साथ घर लौटी तो घटना का पता चला। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। रवि को मृत पाए जाने के बाद शव कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...