Jamshedpur News: पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना अंतर्गत रॉयल कॉलोनी में रविवार सुबह पिंटू सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव ससुराल में सीढ़ियों के पास फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, पिंटू सिंह जुगसलाई के छपरहिया मोहल्ला के निवासी थे। वे करीब ढाई साल से पत्नी से अलग रह रहे थे। रविवार सुबह वे पत्नी से मिलने उनके घर गए थे। पत्नी ने घर वालों को फोन कर बताया कि पिंटू ने फांसी लगा ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.